सजावट के चक्कर में न लगाएं ये पौधा, वरना बढ़ सकती हैं आर्थिक परेशानियां

Spread the love

Vastu Tips: आजकल पौधे घर सजाने के काम आने लगे हैं. मार्केट में कई तरह के पौधे ऐसे भी मिल रहे हैं, जिसे सिर्फ लॉन या बालकनी में ही नहीं, बल्कि घर के अंदर भी लगा सकते हैं. पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ मन को भी सुकून देते हैं. माना जाता है कि सही पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे पौधे भी हैं जिनका घर में या आसपास होना शुभ नहीं माना जाता. इन पौधों की मौजूदगी से आर्थिक स्थिति और पारिवारिक शांति पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. अगर आप भी अपने घर के अंदर पौधे रखते हैं, तो जान लीजिए किस तरह के पौधों को नहीं रखना चाहिए.

घर में न लगाएं ऐसे पौधे

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पौधे हमारे आसपास की ऊर्जा को गहराई से प्रभावित करते हैं. कुछ पौधे जहां जीवन में सकारात्मकता लाते हैं, वहीं कुछ की उपस्थिति से समस्याएं भी बढ़ सकती हैं. शास्त्र के नियमों के अनुसार ऐसे पौधे जिनसे दूध जैसा सफेद द्रव्य निकलता है, उन्हें घर में नहीं रखना चाहिए. मान्यता है कि इस तरह के पौधों से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है, जो धीरे-धीरे आर्थिक परेशानियों और मानसिक तनाव का कारण बन सकती है. इसलिए ऐसे पौधों को न तो घर के अंदर लगाना चाहिए और न ही घर के बाहर. अगर आपके घर के बाहर पहले से ऐसा कोई पौधा लगा है, तो उसे हटाना बेहतर माना जाता है.

इन बातों का भी रखें खास ध्यान

वास्तु के अनुसार कांटेदार पौधों की ऊर्जा भी घर के लिए अनुकूल नहीं मानी जाती. ऐसे पौधे घर में लगाने से बचना चाहिए. इसके अलावा अगर किसी घर पर ऐसे बड़े पेड़ की छाया पड़ती है जिसमें फल नहीं आते, तो इसे भी अशुभ माना जाता है. ऐसी स्थिति में घर के लोगों के बार-बार बीमार रहने और जीवन में अनावश्यक बाधाएं आने की मान्यता है.

अगर घर के बाहर कोई ऐसा पेड़ है जिसे हटाना संभव नहीं है, तो वास्तु में इसके उपाय भी बताए गए हैं. ऐसे पेड़ के पास शमी, अशोक या नागकेसर का पौधा लगाया जा सकता है, जिससे नकारात्मक प्रभाव कम हो जाता है. वहीं यह भी माना जाता है कि अगर घर के ठीक सामने या सड़क के दूसरी ओर कोई डरावना दिखने वाला पेड़ हो, जिसकी दो बड़ी शाखाएं हों, तो यह अशुभ संकेत देता है. ऐसे पेड़ को यथासंभव जल्द हटवाना शुभ माना जाता है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top