Uttar Pradesh: ‘दूसरा इलाज करें क्या तुम्हारा’- पत्रकार के सवाल के बाद भड़के सपा प्रमुख, वीडियो वायरल

Spread the love

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पत्रकार पर गुस्सा करते हुए और धमकाते हुए देखे जा रहे हैं बताया जा रहा है की घटना तब हुई थी जब पत्रकारों के द्वारा लोकसभा चुनाव के नतीजे पर अखिलेश यादव से उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई. आपको बता दें कि सपा ने उत्तर प्रदेश में 37 लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है.

वायरल वीडियो में अखिलेश यादव पत्रकारों से लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बारे में बात करते हुए देखे जा रहे हैं, तभी एक पत्रकार की ओर देखकर बोलते हैं कि ‘भाई अब ये क्यों कर रहे हो, दूसरा इलाज करें क्या तुम्हारा’

गुंडे छाप की भाषा बोलने लगे- सुधांशु त्रिवेदी

सुधांशु त्रिवेदी ने सोशल मीडिया साईट X (एक्स) पर लिखा है कि सरकार नहीं बनी तो इतनी गर्मी है अखिलेश यादव में की एक गुंडे छाप की भाषा बोलने लगे. पूरी मीडिया और कैमरे के सामने ही पत्रकार को धमका कर कह रहे हैं कि हैं कि –
“दूसरा इलाज करें क्या तुम्हारा ” जरा सोचो जब सत्ता में रहे होंगे तो कैसे कैसे गुंडा राज फैलाया होगा??

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top