हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण को लेकर बदली रांची की ट्रैफिक व्यवस्था, दिन के 12 से रात 8 बजे तक नहीं चलेंगे ऑटो

2 Min Read
Ravan Dahan in Ranchi: Traffic routes changed, main road closed from 4 PM – Know where to park your vehicle – Ranchi Traffic
Spread the love

Ranchi: गुरुवार को मोरहाबादी मैदान में सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होना है. इसको लेकर रांची शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. इसको लेकर बुधवार को रांची ट्रैफिक एसपी की ओर से आदेश जारी किया गया है. जारी आदेश के अनुसार 28 नवंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों की एंट्री नहीं रहेगी. वहीं, रात 8 बजे तक शहर में छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों की एंट्री पर भी रोक रहेगी. इसके अलावा दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक शहर में ई-रिक्शा भी नहीं चलेंगे. इसके अलावा 28 नवंबर को सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक और राम मंदिर चौक पर ऑटो व ई-रिक्शा का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा.

सामान्य वाहन विशेष मार्गों से शहर में प्रवेश कर सकेंगे

सामान्य वाहन विशेष मार्गों से शहर में प्रवेश कर सकेंगे. उदाहरण के लिए बूटी मोड़ से खेलगांव चौक, कोकर चौक, रातू रोड काठी और नगड़ी होते हुए कटहल मोड़ से नयासराय, न्यू हाईकोर्ट होते हुए एचईसी गेट तक के वाहन रांची में प्रवेश कर सकेंगे. इसके अलावा बोड़ेया रिंग रोड से मोरहाबादी मैदान की ओर आने वाले वाहन बूटी मोड़, खेलगांव, कोकर चौक होते हुए नेवरी रिंग रोड से शहर में प्रवेश कर सकेंगे.

यहां पार्क होंगे वाहन

वीवीआईपी और मीडिया के वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल होंगे. ये पार्किंग स्थल रणधीर वर्मा चौक, एसएसपी आवास चौक और फुटबॉल ग्राउंड के आसपास होंगे.

बाहर से आने वाले वाहनों को यहीं पार्क किया जाएगा

-गढ़वा, पलामू और लातेहार: पुलिस लाइन ग्राउंड, सीएम आवास के सामने

-खूंटी, चाईबासा: रांची यूनिवर्सिटी ग्राउंड, सिदो-कान्हू पार्क के बगल में

-साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा, दुमका और देवघर: डीआइजी ग्राउंड बरियातू, बरियातू पहाड़ी पर स्थित मैदान

-धनबाद,बोकारो,गिरिडीह,चतरा,हजारीबाग,रामगढ़,जमशेदपुर,सरायकेला: डीआइजी ग्राउंड बरियातू, बरियातू पहाड़ी पर स्थित मैदान.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *