पलामू पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया टॉप नक्सली कमांडर तुलसी भूइंया, SLR राइफल बरामद

2 Min Read
Spread the love

Palamu: पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें नक्सली कमांडर तुलसी भुइंया मारा गया. पुलिस ने मौके से एक एसएलआर राइफल भी बरामद की है. घटना के बाद पलामू एसपी समेत सीआरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है.

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 15 लाख रुपये के इनामी माओवादी नितेश यादव का दस्ता इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है. इसी इनपुट के आधार पर पुलिस ने इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सर्चिंग के दौरान जैसे ही पुलिस टीम नक्सलियों के करीब पहुंची, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और मुठभेड़ में वांछित माओवादी कमांडर तुलसी भुइंया को मार गिराया. पुलिस फिलहाल इलाके में अन्य नक्सलियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है. प्रशासन की ओर से इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.

15 लाख रुपये के इनामी नक्सली को भी लगी गोली

जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में 15 लाख के इनामी नक्सली नितेश यादव को भी गोली लगी है. मौके पर पलामू के कप्तान रिश्मा रमेशन समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद हैं. पुलिस के मुताबिक 15 लाख के इनामी नक्सली नितेश के दस्ते में करीब आधा दर्जन नामी नक्सली हैं. इस दस्ते में 10 लाख का इनामी संजय गोदराम भी शामिल है. नक्सलियों के मूवमेंट की खुफिया सूचना मिली थी झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान चल रहा है. पलामू से सटे लातेहार में 3 दिनों के अंदर तीन बड़े नक्सली मारे गए. पप्पू लोहार के बाद मनीष यादव मारा गया. पलामू एसपी को सूचना मिली थी कि नितेश यादव अपने दस्ते के साथ हुसैनाबाद, मोहम्मदगंज, हैदरनगर के सीमावर्ती इलाकों में बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है. नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था, इसी दौरान यह मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ मंगलवार सुबह तक जारी रही.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *