बक्सर में तिलक समारोह बना जंग का मैदान, जमीनी विवाद को लेकर चलाई गई ताबड़तोड़ गोलियां, एक घायल

2 Min Read
Spread the love

Inlive247 desk: बिहार के बक्सर जिले में एक तिलक समारोह जंग का मैदान बन गया. ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं. दो पक्षों की ओर से करीबन 20 से 30 राउन्ड गोलियां चलाई गईं. जिसमें एक 40 वर्षीय व्यक्ति को भी गोली लग गई. आनन-फानन में घायल को एक निजी अस्पताल में एडमिट करवाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं, गोलियों की इस तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

बता दें कि, यह पूरी घटना बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पीसी कॉलेज इलाके में घटित हुई है. पीसी कॉलेज के इलाके में ज्योति मैरेज हॉल के पास एक तिलक समारोह था. जहां मंगलवार की आधी रात को जमीनी विवाद के कारण समारोह में दो आपराधिक गिरोह आपस में भीड़ गए. दोनों पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ गोलीयां चलाई गई. इस दौरान अफरा-तफरी मच गई. वहीं, इस घटना में एक 40 वर्षीय अभय कुमार सिन्हा गोली लगने के कारण घायल हो गया. जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. फिलहाल वह खतरे से खाली है.
वहीं, घटना को लेकर सदर एसडीपीओ धीरज कुमार ने जानकारी दी कि उन्हें पीसी कॉलेज इलाके में गोली चलने की सूचना मिली. घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है. हालांकि, गोली क्यों चली है इसकी जांच की जा रही है. फिलहाल एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *