एक तरफ परमाणु हमले की धमकी तो दूसरी तरफ पाकिस्तानी सेना में हजारों सैनिकों ने दिया इस्तीफा, LOC पर तनाव

4 Min Read
Spread the love

inlive247 Desk : पाकिस्तानी सेना के जवान और अधिकारी खासकर अपने परिवार के दबाव और मौत के डर के कारण नौकरी छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं. पिछले दो दिनों में करीब पांच हजार पाकिस्तानी जवान और अधिकारी अपने पदों से इस्तीफा देकर घर लौट चुके हैं और कई अन्य ने इस्तीफा देने की योजना बनाई है. इस स्थिति ने पाकिस्तानी सेना में खलबली मचा दी है. पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी लगातार सेना प्रमुख को पत्र लिखकर इस्तीफों की बढ़ती संख्या को रोकने की अपील कर रहे हैं. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर यह सिलसिला नहीं रुका तो जवानों का मनोबल गिरेगा, जिससे सेना को गंभीर नुकसान हो सकता है.

लेफ्टिनेंट जनरल उमर बुखारी ने सेना प्रमुख जनरल को लिखा पत्र

पाकिस्तानी सेना की पेशावर स्थित 11वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उमर बुखारी ने सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को पत्र लिखकर 12वीं कोर के अफसरों और जवानों के इस्तीफे पर चिंता जताई है. पत्र में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि पश्चिमी सीमा पर तैनात जवानों में इस्तीफे का संकट गहरा गया है. पत्र में कहा गया है कि परिवारों के दबाव के कारण ज्यादातर जवान और अफसर नौकरी छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं. कुछ जवान तो मौत के डर से भी इस्तीफा दे रहे हैं और यह स्थिति खासकर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद से और गंभीर हो गई है. पिछले दो दिनों में 200 से ज्यादा अफसर और करीब 600 जवान नौकरी छोड़ चुके हैं. इसके अलावा उत्तरी कमान क्षेत्र में भी 100 से ज्यादा अफसर और 500 जवान इस्तीफा देकर घर लौट चुके हैं. एलओसी पर तैनात मंगल कोर के 75 अफसर और 500 जवान भी इस्तीफा दे चुके हैं और यह सिलसिला लगातार बढ़ रहा है.

पाकिस्तानी सेना प्रमुख से की गई अपील

पाकिस्तानी सेना प्रमुख से अपील की गई है कि वे इस स्थिति को संभालने के लिए उचित कदम उठाएं ताकि सैनिकों का मनोबल टूटने से बचाया जा सके. अगर यह संकट जारी रहा और युद्ध जैसी स्थिति बनी तो पाकिस्तानी सेना के लिए लड़ना मुश्किल हो सकता है.

पाकिस्तानी सेना में भय का माहौल

पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तानी सेना में भय का माहौल है. परिवार के लोग लगातार अपने जवान बेटों और रिश्तेदारों को फोन करके नौकरी छोड़कर घर लौटने की सलाह दे रहे हैं. उन्हें डर है कि भारत कभी भी पाकिस्तान पर हमला कर सकता है और ऐसी स्थिति में उनके बच्चों की हत्या हो सकती है.

इस्तीफों की बढ़ती संख्या ने पाकिस्तानी सेना के शीर्ष अधिकारियों में खलबली मचा दी है. वे सैनिकों को इस्तीफा देने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इस्तीफा देने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *