सदन में जयराम महतो का बड़ा बयान- धर्म परिवर्तन करने वालों को नहीं मिलना चाहिए आरक्षण

Spread the love

Ranchi: जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने मांग की है कि धर्म परिवर्तन करने वालों को आरक्षण नहीं मिलना चाहिए. उन्होंने कहा है कि जिन लोगों ने अपना धर्म बदल लिया है, उन्हें आरक्षण नहीं मिलना चाहिए. जयराम महतो ने यह बयान झारखंड विधानसभा परिसर में दिया है.

गौरतलब है कि झारखंड में उन आदिवासियों को भी आरक्षण की सुविधा मिलती है, जिन्होंने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया है, इसी को लेकर जयराम महतो ने हाल ही में बयान दिया है. जयराम महतो ने कहा कि जिन लोगों ने अपना धर्म बदल लिया है, उन्हें आरक्षण क्यों मिलना चाहिए? जयराम महतो का यह बयान आने वाले दिनों में विवाद पैदा कर सकता है. गौरतलब है कि आरक्षण और धर्म परिवर्तन को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है. करिया मुंडा, कार्तिक उरांव जैसे नेता भी इस मुद्दे को उठा चुके हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top