रांची के कडरू में दिनदहाड़े रिटायर्ड IPS के घर चोरी, घर में रखे पैसे और टीवी ले उड़े चोर

Spread the love

Ranchi: राजधानी रांची में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. बेखौफ चोर दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है. ताजा मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी कडरू से सामने आया है. जहां रिटायर्ड IPS के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दया है. अज्ञात चोरों ने दरवाजा तोड़कर रिटायर्ड आईजी बीके शर्मा के बुधवार की दोपहर घर में घुस कर चोरी की और फिर फरार हो गए.

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. जानकारी के अनुसार रिटायर्ड आईजी घर पर अकेले रहते थे. घटना के वक्त रिटायर्ड अधिकारी इलाज कराने डॉक्टर के पास गए हुए थे. इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर में रखे पैसे और टीवी की चोरी कर ली. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top