JHARKHANDLATEST NEWSRELIGION

मनी प्लांट की ये 3 गलतियां बना सकती हैं आपको कंगाल, समय रहते कर लें ये काम

Spread the love

Vastu Tips: घर में सुख-शांति और आर्थिक मजबूती के लिए लोग अक्सर मनी प्लांट लगाते हैं. वास्तु शास्त्र में इसे धन और समृद्धि का प्रतीक माना गया है, लेकिन अगर इसे गलत तरीके या गलत दिशा में रखा जाए, तो यह फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है. कई बार छोटी-सी लापरवाही पैसों की तंगी और रुकावटों की वजह बन जाती है. अगर आपके घर में मनी प्लांट लगा है या आप इसे लगाने की सोच रहे हैं, तो उससे जुड़ी इन बड़ी गलतियों को जरूर जान लें.

गलत दिशा में मनी प्लांट लगाना

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ नहीं माना जाता. इस दिशा में पौधा लगाने से कर्ज बढ़ने और धन की कमी जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं. मनी प्लांट के लिए सबसे बेहतर दिशा दक्षिण-पूर्व मानी जाती है. यहां इसे रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और आय के नए रास्ते खुलते हैं.

बेल का जमीन को छूना

मनी प्लांट की बेल तेजी से बढ़ती है और अक्सर लापरवाही में इसकी पत्तियां जमीन को छूने लगती हैं. वास्तु के अनुसार बेल का नीचे की ओर लटकना या जमीन पर फैलना तरक्की में रुकावट का संकेत माना जाता है. माना जाता है कि इससे धन हानि और कामों में अड़चन आने लगती है. इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि बेल ऊपर की दिशा में चढ़ती रहे.

सूखा या मुरझाया पौधा रखना

अगर मनी प्लांट सूखने लगे या उसकी पत्तियां पीली पड़ जाएं, तो इसे नजरअंदाज न करें. सूखा या मुरझाया पौधा घर में नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक परेशानी को बढ़ाता है. पौधे को समय-समय पर पानी दें और सूखी पत्तियों को तुरंत काटकर हटा दें. हरा-भरा मनी प्लांट ही घर में सुख, शांति और समृद्धि लाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *