Ranchi : 28 और 29 सितंबर को मेगा शटडाउन के कारण रांची और इसके आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी. झारखंड ऊर्जा संरक्षण विभाग लिमिटेड के वरीय प्रबंधक राहुल कुमार ने इसको लेकर पत्र जारी किया है. पत्र के माध्यम से बताया गया है कि हटिया ग्रिड में मेगा शटडाउन सुबह 11:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक रहेगा. जिसके कारण हटिया वन से करीब 50 से 60 किलो मेगावाट बिजली कम आपूर्ति होगी. मेगा शटडाउन के पीछे हटिया ग्रिड में 132/33 केवीए में उपकरणों का मेंटेनेंस होना है. शटडाउन के कारण हटिया वन से जुड़े राजधानी रांची के कई सबस्टेशन और फीडरों से बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
इन इलाकों पर पड़ेगा शटडाउन का असर
झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड द्वारा तकनीकी कारणों से लिए गए मेगा शटडाउन के कारण 28 सितंबर को 33 केवीए राजभवन, हरमू, रातू, तुपुदाना और बेड़ो में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की संभावना है. सुबह 11:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी. वहीं कल रविवार यानी कि 29 सितंबर को मेगा शटडाउन रहेगा, जिसके चलते सुबह 11:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी. बिजली विभाग के अनुसार इस दौरान 33 केवीए कांके पुंदाग, धुर्वा, रातू, बेड़ो अरगोड़ा, आरएंडडी, सेल और झारखंड हाईकोर्ट के आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. गौरतलब है कि त्योहार को ध्यान में रखते हुए झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड ने यह कदम उठाया है. ताकि इस दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके. दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ और क्रिसमस के दौरान राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में आम दिनों की तुलना में करीब 100 मेगावाट बिजली की खपत बढ़ जाती है. ऐसे में अन्य वर्षों की तरह इस बार भी बिजली विभाग ने निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली उपकरणों को तकनीकी रूप से मजबूत करने की पहल की है.

