दूसरे चरण के चुनाव को लेकर 20 नवंबर को होगा ट्रैफिक रूट में बदलाव, इन रास्तों पर वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद

1 Min Read
दूसरे चरण के चुनाव को लेकर 20 नवंबर को होगा ट्रैफिक रूट में बदलाव, इन रास्तों पर वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद
Spread the love

Ranchi: 20 नवंबर को पंडरा स्ट्रांग रूम की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा. पिस्का मोड़ व तिलता चौक से पंडरा की ओर आने वाले वाहनों का प्रवेश शाम पांच बजे के बाद बंद कर दिया जाएगा. रात 10 बजे तक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा.

इस दौरान पिस्का मोड़ से काठीटांड़ रातू जाने वाले वाहन पिस्का मोड़ से कटहल मोड़, न्यू मार्केट चौक, कांके रोड, रिंग रोड होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे. तिलता चौक रातू से पिस्का मोड़ आने वाले वाहन भी रिंग रोड से बाएं व दाएं मुड़कर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे.

20 नवंबर को शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक आपातकालीन सेवा के वाहन व एंबुलेंस तिलता चौक से पिस्का मोड़ में प्रवेश नहीं करेंगे, बल्कि रिंग रोड से बाएं व दाएं मुड़कर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे. इसके अलावा आवश्यकतानुसार अन्य रूटों को कुछ समय के लिए बंद या डायवर्ट किया जा सकता है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *