अग्रसेन पथ रांची के श्याम मंदिर में मना जया एकादशी, जय श्री श्याम के जयकारों से गूंज उठा मंदिर प्रांगण

Spread the love

Ranchi: अग्रसेन पथ रांची के श्री श्याम मंदिर में जया एकादशी उत्सव भक्तिभाव व श्रद्धा के साथ मनाया गया. इस दौरान भक्तों ने श्री श्याम प्रभु के दर्शन किए. श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र (बागा) पहनाए गए. उन्हें स्वर्ण आभूषणों से सुसज्जित किया गया. लाल गुलाब, रजनीगंधा, गेंदा जैसे विभिन्न प्रकार के फूलों से उनका श्रृंगार किया गया. इसके साथ ही मंदिर में विराजमान शिव परिवार व बजरंगबली का भी विशेष श्रृंगार किया गया. श्री श्याम देव के जयकारों के बीच ज्योत प्रज्ज्वलित की गई.

इस अवसर पर श्री श्याम मंडल के सदस्यों ने संगीत व भजन प्रस्तुत किए. मौके पर रमेश सारस्वत, ओम जोशी, चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, विवेक ढांढनिया, विकाश पाडिया, ज्ञानप्रकाश बागला, प्रियांश पोद्दार, अजय साबू, नितेश केजरीवाल, जितेश अग्रवाल व मनोज ढांढानिया, शुभम गुप्ता व अन्य मौजूद थे.

Whatsapp

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top