BUSINESSINDIA

काम की खबर: अगले महीने 20 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्दी से निपटा लें जरूरी काम, यहां देखें छपट्टियों की पूरी लिस्ट

Spread the love

inlive247 Desk: नवरात्रि के आगमन के साथ ही पूरे देश में उत्सव का माहौल छा गया है. सितंबर के अंत में दशहरा, करवा चौथ, दिवाली और छठ जैसे त्योहार मनाए जाएँगे. इस खुशी के मौसम का बैंकिंग क्षेत्र पर भी असर पड़ेगा. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के अनुसार, अक्टूबर में कई राष्ट्रीय अवकाश और स्थानीय त्योहारों के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. त्योहारों के मौसम में बैंकिंग कार्य बाधित न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए अक्टूबर की छुट्टियों की सूची जानना ज़रूरी है.

अक्टूबर में प्रमुख बैंकिंग अवकाश:

RBI के दिशानिर्देशों के अनुसार, अक्टूबर में प्रमुख अवकाश इस प्रकार हैं. ये अवकाश अलग-अलग राज्यों में लागू होंगे:

1 अक्टूबर: नवरात्रि समापन, महा नवमी, दशहरा, विजयादशमी/दुर्गा पूजा (दशमी) – अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, ईटानगर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनंतपुरम.

2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती, दशहरा, विजयादशमी, दुर्गा पूजा (दसई) – पूरे देश में.
3-4 अक्टूबर: दुर्गा पूजा – गंगटोक.
6 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा – अगरतला, कोलकाता.
7 अक्टूबर: महर्षि वाल्मिकी जयंती, कुमार पूर्णिमा- बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, शिमला.
10 अक्टूबर: करवा चौथ-शिमला.
18 अक्टूबर: कटि बिहू – गुवाहाटी.
20 अक्टूबर: दिवाली (दीपावली), नरक चतुर्दशी, काली पूजा – अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोलकाता, नई दिल्ली, लखनऊ, चेन्नई सहित 25 शहर.
21 अक्टूबर: दिवाली अमावस्या, गोवर्धन पूजा – बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर.
22 अक्टूबर: दिवाली, विक्रम संवत नव वर्ष, बलिपदमी, लक्ष्मी पूजा – अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना.
23 अक्टूबर: भाई दूज, भातृ द्वितीया, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा – अहमदाबाद, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला.
27-28 अक्टूबर: छठ पूजा – कोलकाता, पटना, रांची.
31 अक्टूबर: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती – अहमदाबाद.

साप्ताहिक अवकाश

दूसरा और चौथा शनिवार: 11 और 25 अक्टूबर – देशभर में.
प्रत्येक रविवार: 5, 12, 19 और 26 अक्टूबर – देशभर में.

त्योहारों के मौसम में ये छुट्टियां बैंकिंग कार्यों को प्रभावित कर सकती हैं. विशेषज्ञ डिजिटल बैंकिंग, एटीएम या ऑनलाइन ट्रांसफर का उपयोग करने की सलाह देते हैं.

Whats app

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *