आ गया मंईयां योजना पर नया अपडेट, लाभुकों से भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश, पैसों की मांग किये जाने पर नप जाएंगे अधिकारी

2 Min Read
आ गया मंईयां योजना पर नया अपडेट, लाभुकों से भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश, पैसों की मांग किये जाने पर नप जाएंगे अधिकारी
Spread the love

Ranchi : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों से रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने भौतिक सत्यापन कराने को कहा है. सत्यापन प्रपत्र नि:शुल्क है, जिसे आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है. उन्होंने सत्यापन के लिए किसी भी स्तर पर पैसे की मांग किए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा), जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं सीडीपीओ के साथ योजना को लेकर बैठक की और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए.

राशि वसूली की शिकायत पर होगी सख्त कार्रवाई

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में भौतिक सत्यापन के नाम पर लाभुकों से राशि वसूली की शिकायत पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि सत्यापन के लिए सेविका या अन्य द्वारा राशि वसूली की शिकायत मिलने पर संबंधित एलएस, सीडीपीओ पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लाभुकों से कहा कि यदि योजना के तहत सत्यापन के लिए उनसे पैसे की मांग की जाती है तो वे अबुआ साथी (943032880) या विभिन्न प्रखंडों के लिए बनाए गए अबुआ ग्रुप को सूचित करें.

अधिकारी लोगों को सही जानकारी दें

योजना के लाभ के लिए कई लोग प्रखंड व अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. इस पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जिन लोगों का नाम झारखंड मैनिया सम्मान योजना की सूची में नहीं है, उन्हें पूरी जानकारी दें. लोगों को विश्वास और सकारात्मकता के साथ सही जानकारी दें.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *