पिता ने ही चंद पैसों के लिए कर दिया मासूम की अस्‍मत का सौदा, नाबालिग की आपबीती सुन कांप जाएगी रूह

3 Min Read
पिता ने ही चंद पैसों के लिए कर दिया मासूम की अस्‍मत का सौदा, नाबालिग की आपबीती सुन कांप जाएगी रूह
Spread the love

Sahibganj : जिस पिता को अपनी मासूम बेटी की पढ़ाई की चिंता करनी चाहिए थी, उसी कलयुगी पिता ने चंद रुपयों के लिए उसका सौदा कर दिया. साहिबगंज से पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक लाख रुपये के लालच में पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की अस्मत बेच दी. उसके दोस्त ने ही उसकी बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया. घटना के बाद जब पीड़िता घर लौटी तो मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने आरोपी पिता और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

नाबालिग की आपबीती सुन कांप जाएगी रूह

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपने पिता और छोटी बहन के साथ साहिबगंज में रहती है. उसके पिता का दोस्त संतोष यादव बिहार के कटिहार में रहता है. संतोष ने पीड़िता के पिता को एक लाख रुपये का लालच दिया था. बदले में उसने उसकी बड़ी बेटी को अपने घर बुलाया. साजिश के तहत पिता अपनी दोनों बेटियों को अपने घर ले गया. कुछ देर बाद वह छोटी बेटी को लेकर बाजार जाने के बहाने वहां से चला गया. पिता के जाते ही आरोपी ने पीड़िता को परेशान करना शुरू कर दिया. उसे डरा-धमका कर दुष्कर्म किया. अगली सुबह पीड़िता का पिता आया और उसे अपने घर ले आया. इसी बीच लड़की ने अपनी आपबीती अपने पड़ोस की एक महिला को बताई. उसने अन्य लोगों को बताया. इसके बाद जब लोगों ने उसके पिता से पूछताछ की तो वह बेतुकी बातें करने लगा. इस पर लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी.

पुलिस ने दोनों आरोपियों के लिया हिरासत में

मामले की जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अमित गुप्ता मौके पर पहुंचे. उन्होंने तत्काल आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया. जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद मिली जानकारी और साक्ष्य के आधार पर आरोपी संतोष यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता ने पैसों के लालच में आकर अपनी नाबालिग बेटी को कटिहार निवासी संतोष कुमार यादव को सौंप दिया. आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित लड़की द्वारा सोमवार को शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद उसके पिता और आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. इस मामले की जांच जारी है.

whatsapp
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *