IPL का डबल हेडर आज: पहले मैच में हैदराबाद और राजस्थान की टक्कर, दूसरे में चेन्नई से भिड़ेंगे मुंबई इंडियंस

2 Min Read
IPL का डबल हेडर आज: पहले मैच में हैदराबाद और राजस्थान की टक्कर, दूसरे में चेन्नई से भिड़ेंगे मुंबई इंडियंस
Spread the love

inlive247 desk: कोलकाता के ईडन गार्डन से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का शानदार आगाज हो चुका है. 22 मार्च को आईपीएल का पहला मैच टॉप टीमों में आने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला गया. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने बाजी मार ली. कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा दिए गए 175 रन के टारगेट को किंग कोहली ने अपने 59 रन से पूरा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शानदार जीत दर्ज की है.

वहीं, आज की बात करें तो आईपीएल लवर्स की निगाहें आज एक सेकेंड के लिए भी स्मार्टफोन से नहीं हटने वाली है. क्योंकि, आज आईपीएल के 18वें सीजन का पहला डबल हेडर आज खेला जायेगा. यानी की आज ग्राउन्ड पर 4 टीमें उतरने वाली है. जिसमें से आज होने वाले पहले मैच की बात करें तो आज सबसे पहले दोपहर 3.30 बजे हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) आपस में भिड़ने वाली है. तो वहीं आज होने वाले दूसरे मैच में धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) हार्दिक पंड्या की टीम मुंबई इंडियंस (MI) के साथ चेन्नई एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे भिड़ने वाली है.

बता दें कि, IPL के 18वें सीजन में इस बार टोटल 12 डबल हेडर मैच होने वाले हैं. सभी डबल हेडर मैच वीकेंड में यानी की शनिवार और रविवार को ही होंगे. ताकि आईपीएल लवर्स आईपीएल का मजा आराम से ले सकें.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *