होली की बधाई देने निकला, भीड़ ने ‘बच्चा चोर’ समझकर कर दी पिटाई

Spread the love

Dhanbad News: धनबाद में एक बार फिर बच्चा चोरी की अफवाह ने माहौल बिगाड़ दिया. गुरुवार सुबह मटकुरिया श्मशान घाट के पास कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर दी. इलाके में पहले से ही सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की खबरें फैल रही थीं, जिसकी वजह से लोगों ने बिना सच्चाई जाने उस व्यक्ति पर हमला कर दिया.

पुलिस ने तुरंत संभाली स्थिति

घटना की जानकारी मिलते ही बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तुरंत स्थिति संभाली और भीड़ को शांत कराया. जांच के दौरान पता चला कि जिस व्यक्ति को पकड़ा गया था, वह एक ट्रांसजेंडर है. वह होली के मौके पर घर-घर जाकर बधाई देने का काम करता है.

थाना प्रभारी ने लोगों से की अपील

पुलिस ने उसकी तलाशी ली, लेकिन उसके पास से कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला. इसके बाद साफ हो गया कि बच्चा चोरी की बात पूरी तरह अफवाह थी. वहीं, थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है, कि किसी भी अनजान व्यक्ति पर शक होने पर खुद कार्रवाई न करें, बल्कि तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दें. उन्होंने यह भी कहा कि अफवाह फैलाने और कानून अपने हाथ में लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है और शांति बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: डायन बिसाही के शक ने ले ली मां-बेटे की जिंदगी, ग्रामीणों ने आधी रात पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top