धनबाद के निरसा में पेड़ से लटका मिला ECL कर्मी का शव, हत्या की आशंका

1 Min Read
Spread the love

Dhanbad : धनबाद के निरसा में चापापुर 10 नंबर माइंस के पास पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका मिला. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान कालीमाटी निवासी नंदू राय के रूप में हुई है जो चापापुर कोलियरी में कर्मी था. सूचना मिलने पर परिजन और निरसा पुलिस मौके पर पहुंची. पैर जमीन को छू रहे थे, इसलिए हत्या की भी आशंका जताई जा रही है.

मृतक के पुत्र धनंजय राय ने बताया कि उनके पिता कल दोपहर घर से निकले थे. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर देर रात तक उनकी खोजबीन की गई, लेकिन उनका पता नहीं चला. घटना के तुरंत बाद इसकी सूचना थाना को दी गई. इसी बीच सुबह पता चला कि पिता का शव पेड़ से लटका हुआ है. मौके पर पहुंचे निरसा थाना के एएसआई शशिकांत पांडेय ने बताया कि शव फंदे से लटका हुआ था. शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं. पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कि हत्या हुई है या आत्महत्या.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *