ENTERTAINMENTLATEST NEWS

फरवरी में लौटेगा बॉलीवुड का क्लासिक दौर, सलमान, शाहरुख और विवेक की फिल्में फिर दिखेंगी थिएटर्स में

Spread the love

Movie Re-Releasing: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर चर्चा में हैं, जो 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. हालांकि, बैटल ऑफ गलवान से पहले ही सलमान खान के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देख सकते हैं. दरअसल, साल 2003 में रिलीज हुई उनकी सुपरहिट फिल्म तेरे नाम एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है. खास बात यह है कि फरवरी के महीने में तेरे नाम के साथ दो और चर्चित फिल्में भी दोबारा रिलीज होंगी.

फरवरी में दोबारा सिनेमाघरों में आएंगी ये तीन फिल्में

सलमान खान की तेरे नाम 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा संजय लीला भंसाली निर्देशित देवदास 6 फरवरी को और युवा 20 फरवरी को दोबारा बड़े पर्दे पर दस्तक देगी.

किन सितारों की फिल्में हो रहीं री-रिलीज

देवदास साल 2002 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे.

वहीं युवा साल 2004 में रिलीज हुई थी, जिसमें विवेक ओबेरॉय और रानी मुखर्जी अहम भूमिकाओं में दिखे थे. तेरे नाम में सलमान खान के साथ भूमिका चावला नजर आई थीं.

‘तेरे नाम’ बनी थी कल्ट फिल्म

सलमान खान की तेरे नाम को बॉलीवुड की कल्ट फिल्मों में गिना जाता है. साल 2003 में रिलीज होने के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी. फिल्म में सलमान खान की दमदार एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा था. फिल्म का क्रेज इस कदर था कि सलमान खान की हेयरस्टाइल युवाओं के बीच ट्रेंड बन गई थी. हर तरफ ‘तेरे नाम’ हेयरकट नजर आने लगा था, जो उस दौर की सबसे बड़ी पहचान बन गया था.

जानिए तीनों फिल्मों की IMDb रेटिंग

तेरे नाम को IMDb पर 7.2 की रेटिंग मिली है. वहीं देवदास की IMDb रेटिंग 7.6 है और युवा को 7.3 की रेटिंग मिली हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *