टेंडर घोटाला : मंत्री आलमगीर की PLMA कोर्ट में पेशी, फिर बढ़ी 3 दिन के रिमांड

Spread the love

Ranchi : टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी मंत्री आलमगीर आलम से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तीन दिनों तक पूछताछ करेगी. कोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी है. इससे पहले सोमवार को आलमगीर आलम की पांच दिनों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद ईडी ने उसे कड़ी सुरक्षा के बीच रांची पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष अदालत में पेश किया. ईडी के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका ने कोर्ट से आलमगीर आलम को 5 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति मांगी. जिसका आलमगीर आलम के अधिवक्ता ने विरोध किया. इसके बाद कोर्ट ने ईडी को तीन दिन तक पूछताछ की इजाजत दे दी. आपको बता दें कि आलमगीर आलम को दो दिनों की लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार किया था.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top