Lohardaga : लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय स्थित कैंप में विधानसभा चुनाव ड्यूटी करने आए एसएसबी जवान ने अपनी ही इंसास राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना मंगलवार की अहले सुबह 4.30 बजे की है. घटना की सूचना मिलते ही एसएसबी के अधिकारी और जिला पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. मृतक की पहचान कर्नाटक राज्य निवासी अनप्पा दुग्गल के रूप में हुई है. बताया जाता है कि सुबह 4.00 बजे तक गार्ड ड्यूटी करने के बाद अनप्पा दुग्गल दूसरी मंजिल पर स्थित बाथरूम में गया और करीब 4.30 बजे उसने अपनी इंसास राइफल से जबड़े में गोली मारकर आत्महत्या कर ली.
झारखंड विधानसभा चुनाव ड्यूटी में तैनात एसएसबी के जवान ने की आत्महत्या, खुद के इंसास रायफल से मारी गोली

झारखंड विधानसभा चुनाव ड्यूटी में तैनात एसएसबी के जवान ने की आत्महत्या, खुद के इंसास रायफल से मारी गोली
Leave a Comment
Most Read