दूसरे के नाम व प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे सिमडेगा जिला बल के जवान को SP ने किया बर्खास्त, जानें क्या है पूरा मामला

Spread the love

Ranchi: दूसरे के नाम और प्रमाण पत्र पर झारखंड पुलिस में नौकरी कर रहे जवान को बर्खास्त कर दिया गया है. सिमडेगा जिला बल में पदस्थापित जवान पर एसपी ने कार्रवाई करते हुए उसे बर्खास्त कर दिया है. अब उन्मुक्ति प्रमाण पत्र जवान के संबंधित जिले के एसपी को भेज दिया गया है. पुलिस मैनुअल 831 के अनुसार बर्खास्तगी, सेवा से हटाने या उन्मुक्ति की सूचना गृह जिले के एसपी को भेजी जाती है.

जानकारी के अनुसार सिमडेगा जिला बल में पदस्थापित सिपाही/181 कुणाल किशोर/सूरज कुमार दूसरे व्यक्ति कुणाल किशोर, पिता- अशोक प्रसाद, ग्राम भटुबिगहा, थाना एकंगरसराय, जिला नालंदा (बिहार) के नाम और प्रमाण पत्र का उपयोग कर फर्जी तरीके से झारखंड पुलिस में नौकरी कर रहा था. इसकी जांच की गयी तो आरोप सही पाया गया. उसे दोषी पाते हुए 19 दिसंबर को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया. बर्खास्त सिपाही कुणाल किशोर/सूरज कुमार, पुत्र सुधीर सिंह, ग्राम हथियावां, थाना शेखपुरा, (हथियावां ओपी), जिला- शेखपुरा (बिहार) का प्रतिरक्षा प्रमाण पत्र (नियम-831) शेखपुरा एसपी को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top