Simdega : रफ्तार ने ली जान, खंभे से टकराई केटीएम बाइक, उड़े परखच्चे

Spread the love

Simdega : जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल युवक की हालत को देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. मृतक की पहचान  नवीन बड़ाइक के रुप में की गई है और वह जलडेगा के पतिअम्बा का रहने वाला है.

जानकारी के अनुसार नवीन अपने एक दोस्त के साथ केटीएम बाइक पर सवार होकर किसी काम से सुंदरपुर की ओर जाने के लिए निकला था. इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई.

बाइक के परखच्चे उड़ गए

बाइक की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, इस हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए. घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान नवीन की मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड पुलिस के डॉग स्क्वाड टीम में शामिल हुए 7 स्वान, सर्च ऑपरेशन में मिलेगी मदद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top