Shani Dev Vakri In Kumbh : वैदिक ज्योतिष में शनि को बहुत खास माना जाता है. साथ ही शनि का गोचर भी महत्वपूर्ण माना जाता है. शनिदेव को कर्मफलदाता कहा जाता है और वे लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. 29 जून को शनि कुंभ राशि में वक्री चाल चलेंगे. शनि रात 11:40 बजे वक्री होंगे. शनि के वक्री होने से कुछ राशियों को अच्छे परिणाम और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. तो आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में.
मेष
शनि के वक्री होने से मेष राशि वालों को करियर में तरक्की मिलेगी. नौकरी में नए अवसर मिलेंगे. मेहनत की सराहना मिलेगी. अच्छा लाभ कमाएंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
मिथुन
शनि के वक्री होने से मिथुन राशि वालों को बेहतरीन परिणाम मिलेंगे. आमदनी में बढ़ोतरी होगी. अच्छा पैसा कमाएंगे. पदोन्नति मिलेगी. नौकरी में नए अवसर मिलेंगे. धन का लाभ मिलेगा, बचत पर भी ध्यान देंगे.
तुला
शनि के वक्री होने से तुला राशि वालों के जीवन में खुशियां आएंगी. दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय अच्छा रहेगा. नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है. वेतन में वृद्धि होगी.
कुंभ
शनि के वक्री होने से कुंभ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा. हर काम में सफलता मिलेगी. धन की प्राप्ति होगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. आप अपना खुद का व्यवसाय भी शुरू कर सकेंगे.
