DEOGHARJHARKHANDLATEST NEWS

देवघर में भीषण सड़क हादसा, कांवरियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 6 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Spread the love

Deoghar: देवघर से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां कांवड़ियों से भरी एक बस और ट्रक में टक्कर हो गई है. इस घटना में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई कांवड़िए घायल हो गए. आठ कांवरियों को बेहतर इलाज के लिए देवघर एम्स रेफर किया गया है.

मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया के पास कांवरियों से भरी एक बस और ट्रक में टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि सुबह चार से पांच बजे के बीच कांवरियों से भरी बस देवघर से बासुकीनाथ जा रही थी. इसी दौरान बस चालक नियंत्रण खो बैठा और गैस सिलेंडर से लदे एक ट्रक से टकराते हुए सड़क किनारे रखे ईंटों से जा टकराई. इस हादसे में चालक समेत 6 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है और 23 लोग घायल हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *