Sensex Closing Bell: चीन में एचएमपीवी वायरस के कारण घबराहट बढ़ने और कर्नाटक व गुजरात जैसे भारतीय राज्यों में संक्रमित मामलों की पुष्टि होने के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में खरीदार सतर्क हो गए. इसके कारण प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक नीचे खिसक गए और निवेशकों को करीब 12 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.
सोमवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1258.12 (1.59%) अंक गिरकर 77,964.99 पर आ गया. वहीं 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 388.70 (1.62%) अंक गिरकर 23,616.05 पर आ गया. बाजार में उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडिया VIX इंडेक्स 2.01 (14.83%) अंक उछलकर 15.55 पर पहुंच गया. इस दौरान रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 3 पैसे गिरकर 85.82 (अनंतिम) के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ.
