SASARAM : चुनावी ड्यूटी में तैनात पुलिस दारोगा की लू लगने से मौत

2 Min Read
SASARAM : चुनावी ड्यूटी में तैनात पुलिस दारोगा की लू लगने से मौत
Spread the love

Sasaram : रोहतास जिले में चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक सब इंस्पेक्टर की लू लगने से मौत हो गई. मृतक सब इंस्पेक्टर देवनाथ राम नवगछिया पुलिस जिले के खरीक थाने में तैनात थे. वे खरीक थाने से चुनाव ड्यूटी के लिए रोहतास गए थे और कैंप में रह रहे थे. रोहतास में एक जून को चुनाव है. कैंप में ही बेहोश हो गए सब इंस्पेक्टर चुनाव कैंप में रह रहे देवनाथ राम बुधवार को भीषण गर्मी के कारण कैंप में ही बेहोश हो गए. जिसके बाद वहां मौजूद उनके साथी पुलिसकर्मियों ने सब इंस्पेक्टर को इलाज के लिए रोहतास के एक अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सदमे में परिजन

देवनाथ राय की मौत के बाद परिजम सदमें में हैं. उनकी पत्नी रीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. रीना देवी रोते-रोते बेहोश हो जा रही हैं. उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. देवनाथ राम की बेटियां रोशनी कुमारी, ज्योति कुमारी, जूली कुमारी, रेशमी कुमारी, बेटे दीपक कुमार, दीपांशु कुमार का भी रो-रोकर बुरा हाल है. रोहतास पुलिस ने दारोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है. उनके बड़े भाई चंद्रमा राम अपने परिजनों के साथ वहां मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में चिलचिलाती गर्मी के चलते स्कूल बंद, 50 छात्राओं के बेहोश होने के बाद नीतीश सरकार ने लिया फैसला

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *