Sanam Teri Kasam 2: हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन की 2016 में आई रोमांटिक फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ 7 फरवरी 2025 को वैलेंटाइन वीक की शुरुआत में सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो गई है. यह प्रेम कहानी एक बार फिर दर्शकों के दिलों में प्यार जगाने और रोमांस लाने आई है. इस फिल्म को देखने के लिए फैंस भी काफी उत्साहित हैं, लेकिन बढ़ती हाइप की वजह से सिनेमाघरों में टिकटें बिक चुकी हैं. ऐसे में अगर आप भी इस वैलेंटाइन अपने पार्टनर के साथ मूवी डेट प्लान कर रहे हैं और यह फिल्म देखना चाहते हैं तो आइए आपको बताते हैं कि आप इस फिल्म को घर बैठे किस ओटीटी पर स्ट्रीम कर सकते हैं.
किस ओटीटी पर देखें ‘सनम तेरी कसम’?
राधिका राव -और विनय सप्रू द्वारा निर्देशित ‘सनम तेरी कसम’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. इस फिल्म में वकील इंदर लाल परिहार और सरस्वती पार्थसारथी उर्फ सरू नामक लाइब्रेरियन की कहानी दिखाई गई है, जिसका किरदार हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन ने निभाया है. इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलने के बाद मेकर्स ने एक बार फिर इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया है, लेकिन अगर आप इसे ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 और जियो सिनेमा पर उपलब्ध है. आप इस फिल्म को यूट्यूब पर भी देख सकते हैं.
सनम तेरी कसम की स्टार कास्ट
सनम तेरी कसम की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन के अलावा अनुराग सिन्हा, मनीष चौधरी, मुरली शर्मा और सुधेश बेरी जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं.