कीमत वही, फायदा ज्यादा, Airtel अपने दो प्लान में दे रहा अनलिमिटेड 5G डेटा, साथ में एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी
Inlive247 Desk: अगर आप एयरटेल यूजर हैं और ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Bharti Airtel ने अपने दो मौजूदा प्रीपेड प्लान में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी ने 399 रुपये और 449 रुपये वाले प्लान में अब “अनलिमिटेड” 4G और 5G डेटा देना शुरू कर दिया है, वह भी बिना कीमत बढ़ाए. हालांकि, यहां “अनलिमिटेड” का मतलब पूरी तरह बिना सीमा नहीं है. इन प्लान्स में फेयर यूसेज लिमिट (FUP) लागू है. आइए जानते हैं डिटेल्स में.
399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में क्या मिलेगा?
399 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसके साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल, रोज 100 SMS और 28 दिनों के लिए 4G और 5G डेटा का फायदा कंपनी यूजर्स को दे रही है. डेटा कि बात करें, तो कंपनी इसपर 300GB की लिमिट दे रही है. यानी 300GB तक आपको फुल स्पीड डेटा का फायदा मिलेगा. लेकिन इसके बाद स्पीड कम कर दी जाएगी.
इस प्लान में कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलेंगे. जैसे एक साल के लिए Adobe Express Premium, Airtel Xstream Play का एक्सेस और फ्री HelloTunes.
449 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में क्या है खास?
449 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन ही है. इसमें कॉलिंग और SMS की सुविधा भी वही है और डेटा लिमिट भी 300GB ही है. यहां तक की प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स भी एक जैसे हैं. हालांकि, इस प्लान में एक अंतर है और वो एड-ऑन बेनिफिट्स. इसमें 30GB Google One क्लाउड स्टोरेज, छह महीने के लिए Apple Music, 28 दिन के लिए JioHotstar Mobile, Airtel Xstream Play के जरिए SonyLIV और कई OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस और फ्री HelloTunes. यानी एक प्लान में आपको कई सारे फायदे मिल जाएंगे.

