LATEST NEWSRELIGION

सफेद, काला या सेंधा नमक, नजर दोष में कौन करता है सबसे तेज असर?

Spread the love

Nazar Dosh: भारत में अगर बच्चा बीमार है और दवाई असर न करे या फिर बच्चा अच्छे से खाना-पीना न खा रहा हो, तो फिर माताएं सबसे पहले एक ही काम करती है, बच्चे की नजर उतारने का. आज जमाना कितना भी मॉडर्न हो जाये, लेकिन अभी भी कई घरों में नजर उतारी जाती है. नजर दोष उतारने के लिए सदियों से इस परंपरा को अपनाया जा रहा है. ऐसे में नजर उतारने के लिए नमक को सबसे ज्यादा असरदायक उपायों में माना जाता है. मान्यता है कि नमक नकारात्मक ऊर्जा यानी नेगेटिव एनर्जी को अपने भीतर सोखने की क्षमता रखता है. इसी वजह से सफेद नमक, काला नमक और सेंधा नमक का प्रयोग नजर उतारने में किया जाता है. लेकिन इन तीनों में सबसे असरदार कौन-सा है, यह जानना भी जरूरी है.

क्या होता है नजर दोष?

नजर दोष को नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव माना जाता है, जो व्यक्ति के स्वास्थ्य, मानसिक शांति और प्रगति में रुकावट पैदा करता है. खासकर जब कोई व्यक्ति सफलता प्राप्त करता है या नई चीज खरीदता है, तो कुछ लोगों की ईर्ष्या भरी दृष्टि उस पर असर डाल सकती है. इसका नतीजा यह होता है कि बने-बनाए काम बिगड़ने लगते हैं. ऐसे में नमक से नजर उतारने की परंपरा अपनाई जाती है.

नजर उतारने के लिए सफेद नमक

नजर उतारने के लिए घर में इस्तेमाल होने वाला सफेद नमक सबसे आम उपाय है. वास्तु और ज्योतिष में इसे हल्की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने वाला माना गया है. नजर उतारने के लिए सफेद नमक को व्यक्ति के सिर से सात बार घुमाकर बहते पानी में प्रवाहित यानी बहाया जाता है. यह हल्के नजर दोष में प्रभावी माना जाता है, लेकिन तेज नजर में इसका असर सीमित हो सकता है.

तेज नजर दोष के लिए काले नमक का उपाय

काले नमक को ज्योतिष में शनि ग्रह से जोड़ा जाता है. इसे तंत्र बाधा और तेज नजर दोष के लिए सबसे शक्तिशाली उपाय माना गया है. मान्यता है कि काला नमक गहरी और तीव्र नकारात्मक ऊर्जा को भी सोख लेता है. इससे नजर उतारने का प्रभाव जल्दी दिखाई देता है. विशेष रूप से शनिवार के दिन काले नमक का प्रयोग अधिक फलदायी माना जाता है.

सकारात्मकता के लिए सेंधा नमक

सेंधा नमक को सबसे शुद्ध और सात्विक माना गया है. व्रत-उपवास में इस्तेमाल होने के कारण इसे नजर उतारने में भी अत्यंत प्रभावी माना जाता है. सेंधा नमक नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर घर के वातावरण में सकारात्मकता लाने में सहायक माना जाता है. यदि सेंधा नमक उपलब्ध न हो, तो काले या सफेद नमक का उपयोग भी किया जा सकता है.

कैसे उतारें नजर?

नजर उतारने के लिए दाहिने हाथ में नमक लें और व्यक्ति के ऊपर से उल्टी दिशा में सात बार घुमाएं. उपाय के बाद नमक को घर में न रखें. उसे तुरंत बहते पानी में प्रवाहित कर दें. अगर ऐसा संभव न हो, तो घर के बाहर किसी स्थान पर मिट्टी में दबा दें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *