पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और औपबंधिक जमानत याचिका मामले में हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, याचिका खारिज….

Spread the love

Ranchi: गिरफ्तारी और औपबंधिक रिमांड मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है. दरअसल, गिरफ्तारी, समन और रिमांड को चुनौती देने वाली क्रिमिनल रिट पर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है. हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस चन्द्रशेखर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने हेमंत सोरेन की याचिका खारिज कर दी.

गौरतलब है कि 28 फरवरी को दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाई कोर्ट ने मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. काफी देर बाद भी जब हाई कोर्ट ने अपना फैसला नहीं सुनाया तो हेमंत सोरेन की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की गई है. जिस पर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top