रांची एसएसपी ने परिवार संग किया मतदान, कहा-निर्भीक होकर घरों से निकलें और वोट दें

1 Min Read
रांची एसएसपी ने परिवार संग किया मतदान, कहा-निर्भीक होकर घरों से निकलें और वोट दें
Spread the love

Ranchi : विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए लोगों में जागरूकता देखी जा रही है. सभी बूथों पर महिलाओं और पुरुषों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं. रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा और उनकी पत्नी कंचन सिंह भी मतदान करने बरियातू स्थित मतदान केंद्र पहुंचे. अपने परिवार के साथ वोट डालने के बाद एसएसपी ने पत्रकारों से कहा कि लोग अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें. निर्भीक होकर घरों से निकलें और मतदान करें. किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें. रांची जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

रांची एसएसपी ने लोगों से की अपील

रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने आम लोगों से अपील की है कि जिनका नाम मतदाता सूची में है, वे अपने घरों से निकलकर मतदान करें. मतदान प्रतिशत बढ़ाना हम सबका कर्तव्य है. मतदान के लिए युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का असर रांची में भी देखने को मिल रहा है. लोग पहले मतदान करने और फिर जलपान करने के लिए घरों से निकल रहे हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *