Ranchi: राजधानी रांची में फिर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल मौर्या और स्पा सेंटर में रेड

Spread the love

Ranchi: पुलिस ने रांची के अरगोड़ा चौक के पास होटल मौर्या में छापेमारी कर दो लड़कियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लड़कियों में से एक बिहार के हाजीपुर की जबकि दूसरी बंगाल की रहने वाली बताई जा रही है. हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने बताया कि देह व्यापार की सूचना पर होटल मौर्या में छापेमारी की गई, जिसमें दो लड़कियां और एक लड़का आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, कुछ लोग भागने में सफल रहे.

आज रविवार को रांची पुलिस ने मौर्या होटल के पास स्थित एक स्पा सेंटर में भी छापेमारी की, हालांकि वहां कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला, पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर में भी अनैतिक देह व्यापार चल रहा है.

रांची एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा के निर्देश पर पिछले कुछ महीनों से रांची पुलिस रांची में चल रहे सेक्स रैकेट के खिलाफ अभियान चला रही है. अनैतिक काम करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार काम कर रही है और कई दोषियों को गिरफ्तार भी कर रही है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top