रांची जिला प्रशासन ने किसानों से की अपील, कहा- चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ से सतर्क रहें, फसलों की करें सुरक्षा

2 Min Read
Cyclone 'Montha' begins to affect Bihar, warning of heavy rain and strong winds for the next 48 hours
Spread the love

Ranchi : रांची जिला प्रशासन ने किसानों से आग्रह किया है कि वे चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए सतर्क रहें और फसलों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाएं. मौसम विभाग के अनुसार, 28 से 31 अक्टूबर के बीच झारखंड में तेज हवाएं (60 से 110 किमी प्रति घंटा) चलने और भारी बारिश होने की संभावना है. इससे धान, मक्का, सब्जियों और अन्य खरीफ फसलों को नुकसान पहुंच सकता है.

किसानों के लिए प्रमुख निर्देश

कटाई योग्य फसलें (जैसे धान, मक्का आदि) तुरंत काटकर सुरक्षित स्थान पर रख लें. गिरी हुई फसल को प्लास्टिक शीट या तिरपाल से ढक दें ताकि बारिश से नुकसान न हो.

सब्जी की फसलों को सहारा देकर मजबूत करें ताकि तेज हवा में न गिरे. नदियों और नालों के किनारे की फसलों की विशेष निगरानी करें. पॉलीहाउस और नेट हाउस को भी मजबूती दें.

पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें और पर्याप्त चारा संग्रहित करें. ट्रैक्टर, पंप और कृषि मशीनरी को ऊंचे स्थान पर रखें.

फिलहाल नई सब्जियों की बुआई न करें. अगर आलू की बुआई हो चुकी है, तो खेतों में पानी जमने से बचाने के लिए उचित निकासी की व्यवस्था करें.

राहत और सहायता

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) से जुड़े किसान फसलों के नुकसान की सूचना फोटो या वीडियो प्रमाण के साथ विभाग को दें. बीमा दावा या शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर 14447 पर संपर्क किया जा सकता है.

अधिक जानकारी के लिए किसान जिला कृषि कार्यालय, रांची या जिला कृषि पदाधिकारी (मो. नं. 9431427940) से संपर्क कर सकते हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *