रांची डीसी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, वॉट्सएप के जरिए 24×7 दर्ज कर सकते हैं शिकायत

1 Min Read
रांची डीसी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, वॉट्सएप के जरिए 24×7 दर्ज कर सकते हैं शिकायत
Spread the love

रांची: डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन आम जनता की शिकायतों के लिए व्हाट्सएप नंबर 9430328080 जारी कर रहा है, जिसमें लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे. यह नंबर सोमवार (2 दिसंबर) से शुरू हो जाएगा. इस नंबर पर रांची के लोग 24×7 शिकायत कर सकेंगे. संबंधित विभाग लोगों की समस्याओं पर तुरंत संज्ञान लेगा और उसका समाधान करेगा. इसके लिए तीन शिफ्ट में दो-दो कर्मचारी और अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. हर सप्ताह के शनिवार को जनता की शिकायतों की समीक्षा की जाएगी. इसमें लोगों से प्राप्त शिकायतों को समय पर निवारण के लिए संबंधित विभाग को भेजा जाएगा. शिकायत पर की गई कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट समय-समय पर उपलब्ध करानी होगी.

डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर जिला लोक शिकायत कोषांग का भी गठन किया गया है. जिला लोक शिकायत कोषांग समाहरणालय ब्लॉक-ए के कमरा नंबर-220 में है. डीसी ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी शिकायतों को लेकर रांची जिला लोक शिकायत कोषांग में आवेदन दें. उन्होंने जनता से आवेदन की रसीद लेने को भी कहा है. इसके बाद कोषांग प्राप्त आवेदन पर नियमानुसार यथाशीघ्र कार्रवाई करेगा.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *