नहीं थम रहा सिरमटोली-मेकन फ्लाईओवर का रैंप विवाद मामला, सचिव, रांची डीसी और नगर निगम प्रशासक को समन जारी

1 Min Read
Spread the love

Ranchi: सिरमटोली-मेकन फ्लाईओवर का रैंप विवाद मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब इसको लेकर नगर विकास विभाग सह पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और रांची नगर निगम के प्रशासक संदीप सिंह को समन जारी किया गया है. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने ये समन जारी किया है. इन्हें 29 मई को दोपहर 02:00 बजे दिल्ली स्थित कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.

आपको बता दें कि आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने 12 मई को आंदोलनकारी आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी. जिसके बाद विवाद स्थल का निरीक्षण किया गया. बैठक में आशा लकड़ा को बताया गया कि सिरमटोली-मेकन फ्लाईओवर का डीपीआर ई-टेंडर पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है. इसके अलावा डीपीआर तैयार करने से पहले संबंधित अधिकारियों ने सरना स्थल की मौजूदा स्थिति का आकलन भी नहीं किया.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *