श्रीबंशीधर नगर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी राजधानी एक्सप्रेस, मिली मंजूरी

2 Min Read
Spread the love

inlive247 डेस्क: रांची से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन अब गढ़वा जिले के श्रीबंशीधर नगर रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी. इस ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई है. गौरतलब है कि केंद्र सरकार पहले ही श्रीबंशीधर नगर को श्रीकृष्णा कॉरिडोर में शामिल करने की घोषणा कर चुकी है.

पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया था और रेल मंत्री से कई बार मुलाकात की थी. उन्होंने बताया कि श्रीबंशीधर नगर (नगर उंटारी) स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12453/12454) का ठहराव सुनिश्चित किया गया है. सांसद ने कहा कि इस निर्णय से स्थानीय यात्रियों को काफी सुविधा होगी.

सांसद ने बताया कि रेल मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद अब राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की आधिकारिक शुरुआत के लिए भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को धन्यवाद दिया. गढ़वा जिले का श्रीबंशीधर नगर ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है. यहां भगवान कृष्ण की 32 मन (करीब 1280 किलो) की शुद्ध सोने की मूर्ति स्थापित है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2500 करोड़ रुपये है. माना जाता है कि यह दुनिया की सबसे भारी सोने की मूर्ति है. इस फैसले से न सिर्फ स्थानीय यात्रियों को फायदा होगा, बल्कि श्रीबंशीधर नगर का धार्मिक और पर्यटन महत्व भी बढ़ेगा.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *