पावर, माइलेज या फीचर्स? इन 5 कॉम्पैक्ट SUV में देखें कौन सा है सही
Compact SUV Option: भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की ज्यादा डिमांड रहती है. इसलिए इस सेगमेंट में ऑटो कंपनियों के बीच ज्यादा कॉम्पिटिशन भी देखने को मिलती है. देखा जाये तो लगभग हर SUV दमदार फीचर्स और इंजन ऑप्शन के साथ आती है. अगर आज सिर्फ स्पेसिफिकेशन, इंजन ऑप्शन और पोजिशनिंग के आधार पर गाड़ी चुननी हो, बिना रियल वर्ल्ड ड्राइव को ध्यान में रखे, तो ये पांच SUV मेरी शॉर्टलिस्ट में जरूर होंगी.
Hyundai Venue: प्रीमियम फील और टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन
Hyundai Venue आज भी अपने साफ-सुथरे डिजाइन और प्रीमियम केबिन के लिए जानी जाती है. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 82bhp की पावर देता है. वहीं 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन करीब 118bhp और 172 nm टॉर्क जेनरेट करता है.
ट्रांसमिशन ऑप्शन में मैनुअल, iMT और 7-स्पीड DCT शामिल हैं. Venue एक आरामदायक, फीचर-लोडेड और शहर के इस्तेमाल के लिए बनी SUV है.
Mahindra XUV 3XO: पावर और परफॉर्मेंस के शौकीनों के लिए
Mahindra XUV 3XO उन लोगों को पसंद आ सकती है जिनके लिए पावर सबसे अहम है. इसका 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन अलग-अलग ट्यून में आता है, जिसमें टॉप वेरिएंट करीब 128bhp तक की ताकत देता है.
1.5 लीटर डीजल इंजन 300nm का जबरदस्त टॉर्क देता है. मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शन मौजूद हैं. मजबूत सेफ्टी फीचर्स के साथ यह SUV परफॉर्मेंस पसंद करने वालों को टारगेट करती है.
Maruti Suzuki Brezza: भरोसे और माइलेज का नाम
Maruti Suzuki Brezza अपनी सादगी, भरोसे और कम मेंटेनेंस के लिए जानी जाती है. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो करीब 101bhp की पावर देता है. कंपनी की ओर से CNG वेरिएंट भी अवेलेबल है, जिससे रनिंग कॉस्ट और कम हो जाती है. गाड़ी में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक का ऑप्शन मिलता है. दिखावे से ज्यादा यह एक भरोसेमंद और बिना झंझट वाली SUV है.
Skoda Kylaq: मजबूत बनावट और सेफ्टी पर फोकस
Skoda Kylaq अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और सेफ्टी के लिए अलग पहचान बनाती है. इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो करीब 114bhp और 178nm टॉर्क देता है. इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. बड़ा बूट स्पेस और सेफ्टी रेटिंग इसे उन खरीदारों के लिए बेहतर बनाती है जो फीचर्स से ज्यादा ड्राइविंग क्वालिटी और मजबूती चाहते हैं.
Kia Sonet: हर मामले में बैलेंस्ड SUV
Kia Sonet इस लिस्ट की सबसे बैलेंस्ड SUV मानी जा सकती है. इसका 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन करीब 118bhp की पावर देता है. इसमें मैनुअल, iMT और 7-स्पीड DCT जैसे कई ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं. फीचर्स की भरमार, प्रीमियम केबिन और अलग-अलग इंजन ऑप्शन के चलते कागज पर Sonet एक ऑलराउंड पैकेज लगती है.

