युवती का क्षत विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी, जाँच में जुटी पुलिस

Spread the love

Giridih: जिले में एक युवती की बेरहमी से हत्या कर शव को जमीन में गाड़ दिया गया. मामले का खुलासा बुधवार को तब हुआ जब कुत्ते गड्ढा खोदकर शव को निकाल रहे थें. लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जमीन के अन्दर से शव को बाहर निकाला. शव को देखकर लोगों की रूह कांप उठी. शव के अंग अलग अलग हिस्सों में बंटे थे. घटना जमुआ थाना क्षेत्र के नावाडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत कुरहोबिंदो पंचायत के उसरी नदी के पास ऊंटापाथर के पास की है.

शव मिलने से इलाके में सनसनी

बुधवार को शव मिलने की खबर आसपास के लोगों तक पहुंची, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए. लोगों ने शव को देखा लेकिन भीड़ से कोई भी उसकी पहचान नहीं कर सका. अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतका की उम्र 20-25 वर्ष होगी. इधर पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है. पुलिस पता लगाने में जुटी है कि लड़की की हत्या इसी इलाके में की गयी है अथवा कही और हत्या कर शव को यहाँ दफना दिया गया है.

खोरीमहुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि नावाडीह ओपी क्षेत्र में एक युवती का शव बरामद हुआ है. शव करीब एक पखवाड़ा पुराना प्रतीत होता है. ओपी प्रभारी ने मामले की हर बिंदु पर जांच करने का निर्देश दिया है. मृतका की पहचान की जा रही है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top