Poco X8 Pro Series भारत में लॉन्च, गेमर्स को मिलेंगे दमदार फीचर्स
Poco ने भारत में अपनी Poco X8 Pro Series के तहत दो नए स्मार्टफोन Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं. ये दोनों फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाए गए हैं, जो फास्ट परफॉर्मेंस और गेमिंग का शानदार अनुभव चाहते हैं. कंपनी ने इसमें बड़ा डिस्प्ले, हाई रिफ्रेश रेट और दमदार बैटरी दी है. इसके अलावा एक खास Iron Man Edition भी लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत ₹34,999 रखी गई है.आइए जानते हैं इन मॉडल्स की कीमत और फीचर्स.
कीमत, वेरिएंट और ऑफर्स
Poco X8 Pro की कीमत-
- 8GB + 256GB – ₹29,999
- 12GB + 256GB – ₹32,999
Poco X8 Pro Max की कीमत
- 12GB + 256GB – ₹39,999
- 12GB + 512GB – ₹43,999
दोनों स्मार्टफोन्स की सेल 23 मार्च दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी. साथ ही बैंक ऑफर के तहत ₹2,000 तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट का फायदा भी मिलेगा.
Poco X8 Pro Max के फीचर्स
- Poco X8 Pro Max में 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है.
- इसमें बढ़िया परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है. वर्चुअल RAM से 24GB तक बढ़ाया जा सकता है.
- पावर के लिए इसमें 9000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसमें 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा. यह फोन खासतौर पर लंबे गेमिंग सेशन्स के लिए बनाया गया है.
Poco X8 Pro के फीचर्स
- इसमें 6.59 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है.
- परफॉर्मेंस के लिए, MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलेगा.
- पावर के लिए, 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है.
- यह फोन भी दमदार परफॉर्मेंस देता है, लेकिन Max वेरिएंट से थोड़ा कम पावरफुल है.
कूलिंग और ड्यूरेबिलिटी
दोनों स्मार्टफोन्स में 3D Ice Loop कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखता है. साथ ही, ये फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे ये धूल और पानी से सुरक्षित रहते हैं.
कैमरा और सॉफ्टवेयर
दोनों मॉडल में OIS सपोर्ट के साथ 50MP मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. वहीं, दोनों मॉडल्स Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर काम करता है.

