POCO X8 Pro Series 17 मार्च को भारत में होगी लॉन्च, दमदार बैटरी और 120Hz डिस्प्ले का मिलेगा सपोर्ट

4 Min Read
Spread the love

स्मार्टफोन ब्रांड POCO जल्द ही भारत में अपनी नई POCO X8 Pro Series लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी 17 मार्च को POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max 5G स्मार्टफोन पेश करेगी. कंपनी ने अभी पूरी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टीज़र से पता चलता है कि ये दोनों फोन बेहतर परफॉर्मेंस और दमदार फीचर्स के साथ आएंगे. माना जा रहा है कि यह सीरीज खासतौर पर गेमर्स और हेवी मल्टीटास्किंग करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. दोनों स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलेंगे.

डिजाइन और लॉन्च डिटेल

POCO द्वारा जारी टीजर इमेज में POCO X8 Pro को व्हाइट कलर में और POCO X8 Pro Max को ब्लैक कलर में दिखाया गया है. दोनों स्मार्टफोन्स में मेटल फ्रेम, OLED डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा. यह नई सीरीज कंपनी की पिछली POCO X7 सीरीज का अपग्रेड वर्जन होगी और इसमें बेहतर परफॉर्मेंस और नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

POCO X8 Pro के संभावित फीचर्स

POCO X8 Pro में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगी.

परफॉर्मेंस के लिए, इसमें MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. फोन में LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट भी मिल सकता है, जिससे यूजर्स को फास्ट और स्मूद परफॉर्मेंस मिलेगा.

कैमरे कि बात करें, तो इसमें 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20MP Samsung OV20B फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है.

बैटरी के मामले में यह फोन काफी दमदार हो सकता है. इसमें 7,560mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.

इसके अलावा, फोन में IP68 और IP69 रेटिंग, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है.

POCO X8 Pro Max के संभावित फीचर्स

POCO X8 Pro Max में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट होगा.

यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500s (3nm) प्रोसेसर पर काम कर सकता है, जिसमें Arm Mali-G925 GPU मिलेगा. इसके साथ 16GB तक LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट दिया जा सकता है.

कैमरा सेटअप कि बात करें, तो इसमें 50MP Light Fusion 600 प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है. वहीं फ्रंट में 20MP Samsung OV20B कैमरा दिया जा सकता है.

बैटरी के मामले में यह फोन और भी दमदार हो सकता है. इसमें 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.

इसके अलावा इसमें भी IP68 और IP69 रेटिंग, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *