यात्रीगण कृपया ध्यान दें! झारखंड से दिल्ली जाने वाली ये ट्रेनें 1 मार्च तक रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट

Spread the love

Ranchi : ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बेहद जरूरी सूचना है. दरअसल, कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण झारखंड से दिल्ली जाने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है. इसके कारण हटिया-आनंद विहार टर्मिनल झारखंड स्वर्ण जयंती (12873) और रांची-आनंद विहार टर्मिनल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12825) 27 फरवरी को रद्द रहेगी. वहीं, हटिया-आनंद विहार टर्मिनल झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (12817) 28 फरवरी को रद्द रहेगी. इसके अलावा 23 फरवरी से 2 मार्च तक कई अन्य ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.

ये 6 ट्रेनें रहेंगी रद्द

ट्रेन संख्या 18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस 23 और 25 फरवरी को रद्द रहेगी.

दिल्ली होकर जाने वाली ट्रेन संख्या 18102-जम्मू तवी-टाटानगर एक्सप्रेस (वाया-मुरी) 24 और 26 फरवरी को रद्द रहेगी.

ट्रेन संख्या 18101- टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया-मुरी) 26, 28 फरवरी और 2 मार्च को रद्द रहेगी.

दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 12873-हटिया-आनंद विहार टर्मिनल झारखंड स्वर्ण जयंती 27 फरवरी को रद्द रहेगी.

ट्रेन संख्या 12825-रांची-आनंद विहार टर्मिनल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 27 फरवरी को रद्द रहेगी.

ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर जम्मू तवी एक्सप्रेस 27 फरवरी और 1 मार्च को रद्द रहेगी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top