Palamu : दो भाइयों की लड़ाई में नाबालिग को लगी गोली, झगड़ा देखने में हुआ घायल

Spread the love

Palamu : पांकी थाना क्षेत्र के मदन गांव में दो सगे भाइयों के बीच हो रही मारपीट को देखने के दौरान एक नाबालिग को गोली लग गई. नाबालिग को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है.

दरअसल, पांकी थाना क्षेत्र के मदन में वासुदेव राम और राजकुमार राम के बीच सड़क की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. वासुदेव राम और राजकुमार राम सगे भाई हैं. बुधवार को दोनों आपस में लड़ रहे थे. दोनों सगे भाइयों और परिजनों के बीच हो रही मारपीट को देखने के लिए मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए. दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई, इसी क्रम में एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई.

लड़ाई देखने के दौरान घायल हो गया

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस गोलीबारी की घटना में मारपीट देख रहा 15 वर्षीय नाबालिग घायल हो गया. नाबालिग को जांघ में गोली लगी है. उसे इलाज के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया.

पुलिस ने क्या कहा

लेस्लीगंज एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. गोलीबारी की घटना जमीन विवाद में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया.

इसे भी पढ़ें: JSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, JSSC-CGL की परीक्षा अगस्त में, देखें लिस्ट

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top