CRIMEJHARKHANDSARAIKELA

दर्दनाक… खरसावां का छात्र ओड़िशा के स्कूल में तीसरी मंजिल से कूदा, देखें सीसीटीवी फुटेज

Spread the love

inlive247 Desk: एक बड़ी खबर सामने आ रही है. झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के रहने वाले 10वीं के छात्र ने ओडिशा के स्कूल के हॉस्टल से छलांग दी है. घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने आनन-फानन में अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया. दरअसल पूरा मामला ओडिशा के केरल इंग्लिश मीडियम स्कूल का है, जहां हॉस्टल के तीसरी मंजिल से छात्र ने छलांग लगा दी है. वहीं घटना का सीसीटीवी फूटेज सामने आया है. मामले को लेकर चंपुआ पुलिस और प्रशासन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए चंपुआ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. वहीं पूरे मामले की जांच में जुट गई है. मृतक की पहचान खरसावां प्रखंड के कोचा गांव निवासी सुधांशु प्रधान के पुत्र कृष्णा प्रधान के रूप में हुई है.

इधर मृतक के परिजन भी स्कूल परिसर में पहुंच गए हैं. हालांकि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. वहीं, छात्र के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताया है. छात्र कृष्णा प्रधान का शव शनिवार देर रात चंपुआ अनुमंडल अस्पताल से पोस्टमॉर्टम के बाद उसके पैतृक गांव खरसावां के कोचा गांव लाया गया. जहां अंतिम संस्कार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *