Oppo का नया 50MP और 7000mAh बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन, सस्ते में दे रहा प्रीमियम फीचर्स
OPPO A6 Pro 5G: अगर आप बजट में एक ऐसे स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, जो स्टाइलिश भी हो और बड़ी बैटरी के साथ आता हो, तो फिर आपके लिए OPPO A6 Pro 5G अच्छा ऑप्शन है. 25 हजार से भी कम में लॉन्च हुए इस फोन में आपको 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी और फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन 50MP का रियर कैमरा मिलेगा. वहीं, परफॉर्मेंस के लिए दमदार प्रोसेसर भी इस मॉडल में दिया गया है, जिससे आप मल्टीटास्किंग और गेमिंग जैसे काम आसानी से कर सकते हैं. खास बात तो यह है कि इस मॉडल को Oppo ने हाल ही में लॉन्च किया है और इस पर अच्छा-खासा बैंक डिस्काउंट भी दे रही है. आइए जानते हैं फिर इस मॉडल के फीचर्स कीमत के बारे में.
OPPO A6 Pro 5G की कीमत | OPPO A6 Pro 5G Price
भारत में OPPO A6 Pro 5G को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें 8GB+128GB और 8GB+256GB ऑप्शन शामिल है. कीमत कि बात करें, तो बेस वेरिएंट 8GB+128GB की कीमत 21,999 रुपये है और टॉप मॉडल 8GB+256GB की कीमत 23,999 रुपये है. हालांकि, इस पर कंपनी 2000 रुपये तक का लॉन्च ऑफर भी दे रही है, जिससे बेस वेरिएंट को ग्राहक 19,999 रुपये और टॉप वेरिएंट को 21,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इस ऑफर का फायदा ग्राहक AU Small Finance Bank, Axis Bank और HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड पर उठा सकते हैं.
Oppo A6 Pro 5G में क्या मिलेंगे फीचर्स? | OPPO A6 Pro 5G Features
डिस्प्ले: Oppo A6 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,125 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.75-इंच HD+ LCD स्क्रीन दी गई है. डिस्प्ले में 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 256 ppi पिक्सल डेंसिटी, 16.7 मिलियन कलर्स और 83 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट दिया गया है. साथ ही धूल और पानी से बचाव के लिए हैंडसेट IP69 रेटिंग से लैस है.
प्रोसेसर: इस मॉडल में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करेगा.
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए, मॉडल के बैक पैनल में 50MP+2MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. वहीं, फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. बैक कैमरे से यूजर्स 60fps तक 1080p रेजोल्यूशन का वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं.
बैटरी: इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 80W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बैटरी दी गई है. वहीं, कंपनी ने बैटरी को लेकर दावा किया है कि 64 मिनट में फोन 0 से 100% तक चार्ज हो जाएगा.

