हाईवा-जीप की टक्कर में एक की मौत, आक्रोशितों ने 7 वाहन को किया आग के हवाले…

Spread the love

Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के बलथरवा के पास अंधरीढोढ़ा के पास शुक्रवार की देर शाम हाइवा और जीप की आपस में टक्कर हो गयी. जिसमें जीप चालक की मौके पर ही मौत हो गई. गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. मृतक की पहचान रामगढ़ निवासी फारूक अंसारी के पुत्र फिरोज अंसारी (25) के रूप में की गयी है.
जानकारी के मुताबिक मृतक फिरोज अंसारी नेउरा से अपने घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान ये हादसा हुआ. इधर जीप में बैठे कई यात्री को गंभीर चोटें आईं. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सात हाईवा को आग के हवाले कर दिया. सभी गाड़ियां जलकर राख हो गईं. घटना की सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top