OMG…अब सब्जी के साथ फ्री में हरा धनिया देगा Blinkit, सीईओ ने किया कन्फर्म…

Spread the love

New Delhi : जब हम अपने घर के पास बाजार से सब्जी खरीदते हैं तो दुकानदार से मुफ्त में धनिया मांगते हैं. लेकिन ब्लिंकिट (Blinkit) पर ऑर्डर करने पर हमें धनिये के पैसे भी चुकाने पड़ते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फ्री धनिया को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रही है. मुंबई के एक शख्स ने एक्स पर ब्लिंकिट को टैग करते हुए एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में शख्स ने कहा कि मेरी मां का सुझाव है कि ब्लिंकिट पर भी फ्री धनिया मिलना चाहिए. ‘एक्स’ का ये पोस्ट वायरल हो गया है. इस पोस्ट पर ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने जवाब दिया.
ढींडसा ने अपने पोस्ट में कहा, “यह लाइव है! हर कोई अंकित की मां को धन्यवाद दें. हम अगले कुछ हफ्तों में इस फीचर को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करेंगे.”
यूजर ने अपने पोस्ट में लिखा था कि उनकी मां को मिनी हार्ट अटैक आ गया, जब उन्होंने देखा कि ब्लिंकिट पर सब्जियों के साथ धनिया मुफ्त में नहीं मिल रहा है और धनिया के लिए अलग से पैसे देने पड़ते हैं. यूजर ने बताया कि उनकी मां ने सुझाव दिया है कि एक निश्चित मात्रा में सब्जियां खरीदने पर धनिया पत्ती मुफ्त मिलनी चाहिए.
इस पोस्ट पर ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने जवाब दिया. उन्होंने जवाब में स्क्रीनशॉट शेयर किया. इस स्क्रीनशॉट के मुताबिक, कुछ सब्जियों के ऑर्डर पर 100 ग्राम धनिया पत्ती मुफ्त में डालने का विकल्प है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top