BUSINESSINDIA

अब नए टाइम पर कर पाएंगे ट्रेडिंग, UPI ट्रांजेक्शन से लेकर आज से बदल गए ये नियम

Spread the love

Financial Changes from 1 August: नए महीने में आम लोगों की जेब से जुड़े कई बदलाव हुए हैं. रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी आई है, वहीं यूपीआई के नियम भी बदल गए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं शुक्रवार यानी 1 अगस्त से क्या बदल रहा है.

सबसे पहले बात करेंगे ट्रेडिंग की. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 1 जुलाई, 2025 से कॉल मनी, मार्केट रेपो और ट्राई-पार्टी रेपो (TREPs) बाजारों के कारोबारी घंटों को बढ़ाने की घोषणा की है. यह दो चरणों में प्रभावी होगा. मार्केट रेपो और TREPs के कारोबारी घंटों को 1 अगस्त, 2025 से शाम 4:00 बजे तक बढ़ा दिया जाएगा. नया समय सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक है.

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) 1 अगस्त, 2025 से यूपीआई में कई बदलाव लागू करने जा रहा है. एनपीसीआई ने अप्रैल में एक सर्कुलर जारी कर यूजर्स को बताया था कि उसने यूपीआई ट्रांजेक्शन के रिस्पॉन्स टाइम को कम करने के लिए कुछ बदलावों की योजना बनाई है. इसमें बैलेंस चेक करने की सीमा 50 प्रति दिन कर दी गई है. ऑटो-पे ट्रांजेक्शन केवल नॉन-पीक ऑवर्स के दौरान ही प्रोसेस किए जा सकेंगे. बैंकों के लिए हर ट्रांजेक्शन के साथ बैलेंस अपडेट भेजना अनिवार्य होगा, ताकि यूजर्स को हर बार मैन्युअली चेक न करना पड़े.

10 जुलाई, 2025 को जारी NPCI परिपत्र के अनुसार, उपयोगकर्ताओं को 31 अगस्त से FD, शेयर, बॉन्ड, सोना, संपत्ति, व्यक्तिगत/व्यावसायिक ऋण आदि द्वारा समर्थित पूर्व-स्वीकृत क्रेडिट लाइनों (ऋण/ओवरड्राफ्ट) को UPI से जोड़ने की अनुमति होगी.

1 अगस्त से रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव हुआ है. कमर्शियल सिलेंडर 35 रुपये तक सस्ता हो गया है. दरअसल, तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर की कीमत तय करती हैं. इसके अलावा विमान ईंधन पर भी फैसला लिया जाएगा.

Whats app

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *