बच्चों की चैट पर अब पेरेंट्स की नजर, WhatsApp में आया Parent-Managed Account फीचर

3 Min Read
व्हाट्सएप/ फोटो- गूगल
Spread the love

आजकल कई माता-पिता इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं, कि मैसेजिंग ऐप्स पर उनके बच्चों को अनचाहा कंटेंट देखने को मिल सकता है या वे ऑनलाइन की लत का शिकार हो सकते हैं. इसी चिंता को ध्यान में रखते हुए WhatsApp ने 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए Parent-Managed Accounts फीचर शुरू किया है. यह फीचर Meta Platforms के स्वामित्व वाले WhatsApp में लॉन्च किया गया है, जिससे माता-पिता अपने बच्चों के अकाउंट को सीधे अपने फोन से मैनेज और कंट्रोल कर सकेंगे.

बच्चों के लिए लिमिटेड फीचर्स

Parent-Managed Account में बच्चों को WhatsApp के सभी फीचर्स का एक्सेस नहीं मिलेगा. इस अकाउंट में बच्चे केवल डायरेक्ट मैसेज (DM) और ग्रुप चैट का ही इस्तेमाल कर सकेंगे. वहीं, कुछ फीचर्स बच्चों के लिए बंद रहेंगे. जैसे Channels, Status अपडेट और Meta AI फीचर्स. इसका मकसद बच्चों को सीमित और सुरक्षित तरीके से WhatsApp इस्तेमाल करने देना है.

बच्चों के लिए WhatsApp अकाउंट कैसे सेट करें?

अगर आप अपने बच्चे के लिए Parent-Managed Account बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए बच्चे का फोन और अपना फोन दोनों साथ होना जरूरी है.

सेटअप करने के लिए-

  • सबसे पहले बच्चे के फोन में WhatsApp खोलें.
  • ऐप पर दिखाई देने वाला QR कोड अपने WhatsApp से स्कैन करें.
  • इससे बच्चे का अकाउंट माता-पिता के अकाउंट से लिंक हो जाएगा.
  • लिंक होते ही सेटअप प्रक्रिया पूरी हो जाती है.
  • इसके बाद माता-पिता यह तय कर सकते हैं कि कौन लोग बच्चे से संपर्क कर सकते हैं और बच्चा किन ग्रुप्स में शामिल हो सकता है.

प्राइवेसी और सिक्योरिटी के खास फीचर्स

Parent-Managed Accounts में कई तरह की सुरक्षा सुविधाएं दी गई हैं. जैसे-

  • सभी सेटिंग्स Parent PIN से सुरक्षित रहती हैं.
  • बिना PIN के कोई भी प्राइवेसी सेटिंग नहीं बदली जा सकती.
  • बच्चे Disappearing Chats का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.
  • View Once मैसेज भेजने की सुविधा भी नहीं होगी.
  • Chat Lock और लोकेशन शेयरिंग जैसे फीचर्स भी बंद रहेंगे.
  • हालांकि WhatsApp का कहना है कि बच्चों के मैसेज भी End-to-End Encryption के जरिए सुरक्षित रहेंगे, यानी चैट केवल भेजने और पाने वाले ही देख सकते हैं.

बच्चे के बड़े होने पर क्या होगा?

जब बच्चा बड़ा हो जाएगा और उसकी उम्र तय सीमा तक पहुंच जाएगी, तब WhatsApp उसे एक नोटिफिकेशन भेजेगा. इसमें बताया जाएगा कि उसका अकाउंट अब सामान्य WhatsApp अकाउंट में बदला जा सकता है. हालांकि माता-पिता चाहें तो इस बदलाव को 12 महीने तक टाल भी सकते हैं.

धीरे-धीरे जारी होगा यह फीचर

WhatsApp ने बताया है कि Parent-Managed Account फीचर फिलहाल कुछ क्षेत्रों में शुरू किया गया है. आने वाले महीनों में इसे दुनिया के अन्य देशों में भी धीरे-धीरे उपलब्ध कराया जाएगा.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *