BIG BREAKING : एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू, रायपुर से रांची लाते समय भागने की कर रहा था कोशिश

Spread the love

Ranchi: बड़ी खबर कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को लेकर सामने आ रही है. कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. यह घटना मंगलवार की सुबह पलामू में हुई. रांची पुलिस की टीम जब अमन साहू को पूछताछ के लिए रिमांड पर रायपुर से रांची ला रही थी, तभी पलामू में पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दौरान अमन साहू ने पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की. जिसके बाद पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे एनकाउंटर में मार गिराया, हालांकि इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बताते चलें कि गैंगस्टर अमन साहू झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बन चुका था.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top